अनामिका ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

अनामिका ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Published on

आसनसोल : आसनसोल तीन नंबर मोहिशिला कॉलोनी की रहने वाली अनामिका मुखर्जी ने हिमाचल प्रदेश में हुए फेडरेशन कप पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। गौरतलब है कि पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद आसनसोल आने पर उन्होंने आसनसोल की जनता के साथ खुशी व्यक्त की है। मौके पर अनामिका मुखर्जी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके पिता एक सिक्योरिटी गार्ड हैं और मां बैंक में नौकरी करती हैं। वे एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वे बोकारो के देवी प्रसाद चटर्जी के तत्वावधान में वह पावर लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेती हैं। उनकी इच्छा है कि आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आसनसोल का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि आसनसोल में इस तरह का प्रशिक्षक नहीं होने की वजह से वह बोकारो में प्रशिक्षण ले रही हैं और इसका फल भी उन्हें मिल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि एशिया कप के लिए उनका चयन हो गया है। उन्हें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के लिए वे पदक लेकर आएं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in