आसनसोल उत्तर में 14 नयी पूजा कमेटियों की हुई बढ़ोतरी

नयी पूजा कमेटियों को भी सरकारी अनुदान का लाभ मिला
कार्यक्रम मंच पर उपस्थित विधायक व अन्य ‌
कार्यक्रम मंच पर उपस्थित विधायक व अन्य ‌
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले की विभिन्न पंजीकृत पूजा कमेटियों को राज्य सरकार की ओर से 1-1 लाख रुपये का आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है। शहर के जुबली मोड़ स्थित एक होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आसनसोल उत्तर की 84 पूजा कमेटियों को सरकार की ओर से 1-1 लाख रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया गया। सनद रहे कि इस बार क्षेत्र में 14 नयी पूजा कमेटियों की बढ़ोतरी हुई है। वहीं आसनसोल दक्षिण में 18 और बाराबनी क्षेत्र में 14 नयी पूजा कमेटियों को भी सरकारी अनुदान का लाभ मिला। आसनसोल उत्तर के विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश का पालन किया गया। इस पहल का मकसद बंगाल की परंपरा, संस्कृति और खुशी को और खूबसूरत और त्योहारों वाला वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा कमेटियों को प्रशासनिक आदेश का पालन करते हुए पूजा का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। मौके पर बाराबनी के विधायक अरिजीत राय, डीसी (ट्रैफिक) अभिषेक जाधवा, आसनसोल नॉर्थ चेंबर के अध्यक्ष मंदीप सिंह लाली सहित कई सदस्य और व्यापक संख्या में पूजा आयोजक कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in