बिजया सम्मेलन में सौहार्द और भाईचारे का दिखा माहौल

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने मनाई बिजया सम्मेलन
मंत्री अग्निमित्रा पॉल
मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on: 
मंत्री डॉक्टर अजय पोद्दार, सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार, बाराबनी विधायक अरिजीत रॉय
मंत्री डॉक्टर अजय पोद्दार, सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार, बाराबनी विधायक अरिजीत रॉय

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : दुर्गा पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पुलिस लाइन शरत मंच में बिजया सम्मिलनी का भव्य आयोजन किया गया। गौरतलब है कि पुलिस लाइंस स्थित शरत मंच में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्सव, सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि यह बिजया सम्मेलन सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच आपसी सम्मान और विश्वास को मजबूत करने का एक अवसर है। वहीं दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा कमेटियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने जिस तरह से पुलिस प्रशासन का सहयोग किया, उसके लिए सभी का आभार जताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को बिजया की शुभकामनाएं दीं और आने वाले दिनों में भी इसी तरह शांति, सद्भावना और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल , PWD व PHE विभाग के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार, पांडेश्वर के विधायक जीतेन्द्र तिवारी, बाराबनी के विधायक अरिजीत रॉय, रानीगंज के विधायक पार्थ घोष, दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार,पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस. पोन्नमबालम, कमिश्नरेट के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिसकर्मी और जिले के विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों के अधिकारी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News