स्वामी जी के आदर्शों को अपनाने का किया गया आह्वान

जरूरतमंदों को खिलाया गया भोग
स्वामी जी के आदर्शों को अपनाने का किया गया आह्वान
Published on

बर्नपुर : स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव कमेटी की तरफ से बर्नपुर बारी मैदान मोड़ में एक कार्यक्रम कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों के बारे में बताया गया। साथ ही जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। गौरतलब है स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव कमेटी की तरफ से स्वामीजी के जीवन आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। मौके पर मौजूद आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद सोना गुप्ता, अशोक रूद्र, गुरमित सिंह, कहकशां रियाज, श्रावणी विश्वास, दिलीप ओरांग, आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, माइनॉरिटी जिला सेल के महफजूल हसन, सौम्यदीप घोष सहित अन्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in