

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : हमारा संकल्प संस्था के तत्वावधान में शनिवार को बर्नपुर के भारती भवन में एचएस बेस्ट क्विज फेस्ट और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान 2026 का भव्य आयोजन किया गया। गौरतलब है कि सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में ज्ञान, प्रतिभा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मौके पर हमारा संकल्प के फाउंडर एवं क्विज फेस्ट के मास्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 70 स्कूल के 700 बच्चें ने हिस्सा लिया है। प्राइमरी से क्लास 12 तक के बच्चें ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है साथ ही कुल 8 क्विज मास्टर है। वहीं कई क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं शिक्षा सम्मान समारोह में क्षेत्र के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों का सम्मान करना और छात्रों में ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि राज्य की शहरी विकास मंत्री सह आसनसोल दखिन की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं। बच्चों में संस्कार और ज्ञान दोनों शिक्षक ही देते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। इस मौके पर हमारा संकल्प के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, डायरेक्टर ऑफ एचएस बेस्ट मसाला के मुनमुन रॉय, क्विज मास्टर ज्योति बाला, मोमिता चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।