एएमसीसीआई ने लगाया समाधान कैंप

संगठन के पदाधिकारी समस्याओं का करेंगे समाधान
एएमसीसीआई ने लगाया समाधान कैंप
Published on

आसनसोल : आसनसोल मर्चेंट्स चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एएमसीसीआई) की तरफ से महावीर स्थान परिसर में एक समाधान कैंप का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि आसनसोल मर्चेंट्स चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी सदस्यों के विभिन्न विभाग जैसे पीएफ, ईएसआई, फायर, प्रदूषण, आसनसोल नगर निगम, वेट एंड मेजर, इलेक्ट्रिसिटी, अड्डा में अगर कोई समस्या उत्पन्न होगी तो उसका समाधान किया जायेगा। मौके पर आसनसोल मर्चेंट्स चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हिरेन व्यास ने कहा कि इस कैंप में ईएसआई, प्रोविडेंट फंड, फायर डिपार्टमेंट, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, आसनसोल नगर निगम, बिजली विभाग, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों को लेकर अगर संगठन के किसी सदस्य को कोई समस्या है तो उनके आवेदन करने पर संगठन के पदाधिकारी उन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इस मौके पर आसनसोल मर्चेंट्स चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव दिलीप तोदी, ज्वाइंट सेक्रेटरी नवीन अग्रवाल, सलाहकार सियाराम अग्रवाल, दिलीप मस्करा, अनिल जालान, अरुण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in