आसनसोल को स्वच्छ बनाने के लिए सड़क पर उतरी एएमसी सिटी वॉच

आसनसोल को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम का नया कदम
AMC सिटी वॉच को हरी झंडी दिखाती मंत्री
AMC सिटी वॉच को हरी झंडी दिखाती मंत्री
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए आसनसोल नगर निगम ने अब निगरानी व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। सड़क किनारे कूड़ा फेंकना, इधर-उधर थूकना और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर अब पैनी नजर रखी जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने एएमसी सिटी वॉच वाहन सेवा की शुरुआत की है। शनिवार सुबह आसनसोल के एसबी गोराई रोड स्थित रामसायर मैदान में राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने 10 सिटी वॉच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम अधिकारी का कहना है कि निगम के प्रत्येक बोरो क्षेत्र के लिए एक-एक करके कुल 10 सिटी वॉच वाहन तैनात किए गए हैं। ये वाहन पूरे शहर में गश्त करेंगे और सड़क किनारे कचरा फेंकने, थूकने, सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने जैसी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि स्वच्छ आसनसोल बनाना सिर्फ निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सिटी वॉच वाहनों के जरिए गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in