भवन मरम्मत में सरकारी तिरपाल के इस्तेमाल का आरोप

दुर्गापुर में ठेकेदार को घेरकर भाजपा का हंगामा
भवन मरम्मत में सरकारी तिरपाल के इस्तेमाल का आरोप
Published on

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर में भवन मरम्मत के काम में बड़ी संख्या में सरकारी तिरपाल के इस्तेमाल का आरोप लगने से एबीएल कॉलोनी इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि मरम्मत कार्य में एक के बाद एक सरकारी तिरपाल का इस्तेमाल किया जा रहा है। मामला सामने आते ही भाजपा नेतृत्व ने ठेकेदार को घेरकर प्रदर्शन किया। वहीं स्थिति तनावपूर्ण होने पर न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा ने दावा किया कि एक-दो नहीं, बल्कि लगभग 40 से 50 सरकारी तिरपाल मरम्मत के काम में लगाए जा रहे हैं। भगवा खेमे की मानें तो मौके पर कई तिरपाल देखे गए हैं। भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन तिरपालों में से कई पर पूर्व सरकार का ''विश्व बांग्ला'' लोगो लगा हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में सरकारी तिरपाल ठेकेदार के पास कैसे पहुंचे, इसे लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in