अन्नपूर्णा योजना में एक परिवार की सभी महिलाएं एक ही फॉर्म में भरें - मंत्री अग्निमित्रा पॉल

जिला में 62,000 महिलाओं के खाते में आर्थिक सहायता पहुंची
अन्नपूर्णा योजना में एक परिवार की सभी महिलाएं एक ही फॉर्म में भरें - मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on

आसनसोल : पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की औपचारिक शुरुआत कर दी है, जिसके तहत पात्र जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मौके पर पश्चिम बंगाल सरकार के नगर मामलों, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभागों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि 3 जून को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा इस योजना की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बर्दवान जिला में 1 लाख महिलाओं ने अन्नपूर्णा योजना के लिए फार्म भर कर जमा दिया था, जिसमें करीब 20 हजार महिलाओं के नाम सूची से काट दिये गये हैं। काटे गए नामों में ज्यादातर दस्तावेज गलत पाए गए हैं। सरकार के निर्देशानुसार जांच के बाद उनके नाम सूची से हटा दिया गया। साथ ही बताया कि 65,000 महिलाओं का फॉर्म अपलोड हो गया है, जिसमें 62,000 महिलाओं के खाते में रुपये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरने के अलावा ऑनलाइन भी आवेदन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद महिलाओं के नाम पोर्टल पर दर्ज करने का काम किया जा रहा है।

एक परिवार में एक ही फॉर्म ले : मंत्री

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उनके सुनने में आ रहा है कि फार्म नहीं मिल रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार में 4 या 5 महिलाएं हैं तो वे लोग अलग-अलग फार्म न लेकर एक ही फार्म भरें और एक फॉर्म में सबका डिटेल का ऑपशन भरने का विकल्प है। आगे बताया कि यह फार्म बोरो ऑफिस, ब्लॉक ऑफिस, पंचायत ऑफिस साथ ही हर इलाका में शिविर लगाया जायेगा और यह तीन महीने तक लगातार चलेगा। वहीं बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले भी शिकायत कर रहे हैं कि पोर्टल नहीं खुल रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा है जो कुछ दिनों के भीतर सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in