

दुर्गापुर : दुर्गापुर की बेटी आकृति चौधरी को एक आंदोलन में हिस्सा लेने के कारण उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आकृति चौधरी नोएडा के एक जेल में अपनी सजा काट रही है। वहीं दूसरी तरफ आकृति जेल से वकालत की पढ़ाई पूरी करने की तैयारी में है। दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी के साथ कानूनी पढ़ाई भी पढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में आकृति में श्रमिकों के आंदोलन में हिस्सा लिया था। वहीं आंदोलन से लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस ने आकृति को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आकृति ने जेल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत द्वारा आकृति को लैपटॉप एवं मोबाइल मुहैया कराने हेतु अदालत से आदेश दिया गया है। इसकी जानकारी आकृति को उसके अधिवक्ता रजनीश यादव ने दी है। इस सुविधा के कारण आकृति ने विश्वविद्यालय में दाखिला के साथ पढ़ाई शुरू की है। अप्रैल में उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग पर भारी हंगामा किया था। उस आंदोलन में आकृति ने श्रमिकों के समर्थन में भाषण दिया था। वहीं कार्यक्रम के बाद वापस लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस ने आकृति को मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया था। लगभग एक महीने बाद आकृति के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल आकृति दासना जिला के एक जेल में अपनी सजा काट रही है। सूचना पाकर आकृति के पिता अरुण चौधरी भी उत्तर प्रदेश नोएडा पहुंचे थे। इस दौरान पिता अरुण चौधरी अपनी बेटी आकृति की पढ़ाई के लिए जरूरी सभी व्यवस्था कर रहे हैं।