

आसनसोल : धादका महंगू साव मोड़ स्थित मैदान में रविवार शाम अखिल विश्व सेवा संघ (ट्रस्ट) की ओर से जरूतमंद दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान किया गया। इस दौरान 7 लोगों को व्हील चेयर, पुष्पगुच्छ व मिठाई का पैकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसनसोल ब्रेल अकादमी के सचिव प्रद्युत मजूमदार ने कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान करने के दौरान कहा कि उक्त संस्था सामाजिक कार्य कर अपना दायित्व को पूरा कर रही है। अखिल विश्व सेवा संघ द्वारा हमेशा पौधारोपण, साड़ी वितरण, मरणोपरांत अंगदान, रक्तदान, नेत्र जांच शिविर लगाकर लोगों को सेवा प्रदान कर रही है। संस्था के चेयरमैन दीपू बर्णवाल ने कहा कि विश्व मातृ दिवस पर दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान किया गया। सामाजिक कार्यों के लिए विभिन्न संगठनों व क्लबों को आगे आने की जरूरत है। मंच का संचालन हेमंत मिश्रा ने किया। मौके पर पार्षद गोपा राय, कार्यक्रम आयोजक राजकिशोर चौरसिया, बासुकीनाथ सेवा समिति के सज्जन दारुका, दुर्गा यादव, दिलीप राम, अशोक प्रसाद, दिलीप बर्णवाल, चरणजीत सिंह, बलराम प्रसाद सहित व्यापक संख्या में सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे।