ओल्ड एगरा हाई स्कूल में रजत जयंती पर मिलन समारोह का आयोजन

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की स्कूल की उपलब्धियों की प्रशंसा
कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं मंत्री अग्निमित्र पॉल
कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं मंत्री अग्निमित्र पॉल
Published on: 

विनोद, सन्मार्ग संवाददाता

रानीगंज : प्रिंस द्वारकानाथ ठाकुर की स्मृतियों से जुड़े रानीगंज के ऐतिहासिक ओल्ड एगरा उच्च विद्यालय में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय महोत्सव आयोजित हुआ। 25 वर्षों की यात्रा को समेटे इस उत्सव में शुक्रवार को राज्य की शहरी विकास व नगर पालिका मामलों की मंत्री तथा आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायिक अग्निमित्रा पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की। कई विद्यार्थी विभिन्न महापुरुषों व मनीषियों के वेश में सजकर इतिहास और परंपरा का संदेश देते नजर आए, जिसने राहगीरों का ध्यान खींचा। रजत जयंती के अवसर पर रानीगंज के आठ स्कूलों के बीच अंतर-विद्यालय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी मेधा और सामान्य ज्ञान का परिचय दिया। कड़े मुकाबले के बाद बक्तारनगर हाई स्कूल चैंपियन बना, जबकि बल्लभपुर रामगोपाल सराफ विद्यापीठ उपविजेता रहा। शुक्रवार के मुख्य कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, वर्तमान व पूर्व छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर विद्यालय की स्मारिका ''स्मृति के पन्ने'' का विमोचन किया गया, जिसमें 25 साल के सफर की यादों और उपलब्धियों को संजोया गया है। छात्रों और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक भी प्रस्तुत किया। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि ओल्ड एगरा हाई स्कूल के 25 साल का यह सफर कई संघर्षों और उपलब्धियों से भरा है। यहां के शिक्षकों ने जिस निष्ठा से पीढ़ियों को गढ़ा है, वह सराहनीय है। हमारी सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस स्कूल के विकास में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। छात्र ही

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in