पांच वर्षों में वार्ड 82 में एक बार भी नहीं देखी गईं अग्निमित्रा पॉल

तृणमूल पार्षद ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाया गंभीर आरोप
पांच वर्षों में वार्ड 82 में एक बार भी नहीं देखी गईं अग्निमित्रा पॉल
Published on

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 82 स्थित रहमत नगर तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में निर्वतमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के खिलाफ संवाददाता सम्मेलन किया गया। गौरतलब है कि वार्ड 82 की पार्षद नरगिस बानो ने निर्वतमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल पर गंभीर आरोप लगाते हुये झूठा घोषणापत्र जारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अग्निमित्रा पॉल ने वार्ड 82 में विकास कार्यों को लेकर एक झूठी खर्च सूची जारी की है। वार्ड 82 में उन्होंने 49 सोलर लाइट लगाने का दावा किया है जो पूरी तरह गलत है। इलाके में वास्तविक विकास कार्य राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चलाये जा रहे प्रकल्प से हो रहे हैं। वहीं कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्हें वार्ड 82 में कभी नहीं देखा गया और न ही उन्होंने विकास के लिए कोई ठोस कदम उठाया है। मौके पर रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली ने भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल पर लगे आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि अग्निमित्रा पॉल ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कोई पहल नहीं की है। वे सिर्फ जनता को मूर्ख बनाने का काम करती हैं, और जो भी विकास का कार्य हुआ है चाहे लाइट हो या पानी या अन्य कार्य, सभी विकास कार्य ममता बनर्जी द्वारा किये गये हैं। वहीं अगर उन्होंने वार्ड 82 में विकासमूलक कार्य किया है तो वे जनता को दिखाएं कि कहां कार्य किया गया है। वहीं आगे कहा कि जो भी विकासमूलक कार्य हुए हैं, आसनसोल दक्षिण के पूर्व विधायक तापस बनर्जी के कार्यकाल में हुए थे और वर्तमान में तृणमूल पार्षद द्वारा किया जा रहा है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in