वर्षों बाद फिर से दौड़ी मिनी बस आम लोगों को मिलेगी राहत

सेनरेलवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी
आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी
आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल के सेनरेलवासियों के लिए बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी मिनी बस सेवा को नए सिरे से फिर से शुरू कर दिया गया है। इस सेवा के दोबारा शुरू होने से हजारों आम लोगों की दैनिक यातायात की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि जनसाधारण की सुविधा और उन्नत यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका मकसद शहर के लोगों की यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाना है। यह पहल आसनसोल के विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लंबे समय से थी मांग

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सेनरेल इलाके में मिनी बस सेवा बंद होने के बाद से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर स्कूली छात्रों, कॉलेज जाने वाले युवाओं, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, बुजुर्गों और बाजार जाने वाली महिलाओं को ऑटो और टोटो पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें अधिक किराया और समय दोनों लगता था। कई बार समय पर गाड़ी न मिलने से लोगों को देरी भी होती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मिनी बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग की थी। अब जाकर उनकी यह मांग पूरी हुई है।

क्या होगा फायदा?

नई मिनी बस सेवा शुरू होने से -रोजाना यात्रा करने वालों का समय बचेगा। किराया कम लगने से आर्थिक बचत होगी। भीड़भाड़ वाले समय में छात्रों और कर्मचारियों को आसानी से बस मिल सकेगी। सेनरेल से आसनसोल शहर के मुख्य इलाकों तक कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News