आद्विका घोष ने थाईलैंड में जीता स्वर्ण पदक

आद्विका घोष ने थाईलैंड में जीता स्वर्ण पदक
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए आसनसोल की होनहार छात्रा आद्विका घोष ने थाईलैंड में आयोजित ''एशिया पैसिफिक योग चैंपियनशिप'' में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) हासिल किया है। इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 4/बी में पढ़ने वाली आद्विका ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासित अभ्यास के बल पर विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। ​इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके विद्यालय परिवार, प्रबंधन और शिक्षक-शिक्षिकाओं में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने आद्विका और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आद्विका आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश और विद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in