एनएच पर जलजमाव को लेकर प्रशासनिक बैठक

अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य) सुवासिनी ई की अध्यक्षता में बैठक
एनएच पर जलजमाव को लेकर प्रशासनिक बैठक
Published on

आसनसोल : राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के विभिन्न जगहों पर जल जमाव की समस्या की शिकायत को देखते हुए मंगलवार की शाम जिला प्रशासनिक कार्यालय के अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य) सुवासिनी ई की अध्यक्षता में उन्हीं के कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। अतिरिक्त जिलाधिकारी सुवासिनी ई ने एनएच अधिकारियों को जल जमाव की समस्या अविलंब ठीक करने का निर्देश दिया। जल जमाव होने से दुर्घटना घटने की समस्या प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत दोबारा नहीं मिलना चाहिए। निंघा के पास एनएच पर बीते कई दिनों से जल जमाव देखा जा रहा है। मौके पर डीसी (ट्रैफिक) पीवीजी सतीश, आसनसोल अनुमंडल अधिकारी विश्वजीत भट्टाचार्य, आरटीओ मृणमय मजूमदार, आसनसोल नगर निगम के सचिव केके मंडल, ईसीएल व एनएच के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in