

आसनसोल/ बर्नपुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ट्रैफिक कार्यालय में अवैध पार्किंग को लेकर प्रशासनिक बैठक की गई। गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग और अनाधिकृत वसूली के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। हटन रोड से लेकर टीजी मोड़ तक औचक छापेमारी कर बिना वैध दस्तावेजों वाली पार्किंग से शुल्क वसूली पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। वहीं सोमवार शाम आसनसोल नगर निगम, पार्किंग संचालक, डीआई एवं पुलिस को लेकर बैठक की गई, जहां पार्किंग से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में दिये गये निर्देश
बैठक में डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने कहा कि डीसी ट्रैफिक एडीपीसी इलाका में किसी तरह की अवैध पार्किंग को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही कहा कि जो जगह चिन्हित कर दी गई है, वहां पार्किंग करें पर चिन्हित लाइन के बाहर पार्किंग करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं जितने भी पार्किंग संचालक थे, उन्हें साफ शब्दों में कहा गया कि कानूनी नियम का पालन करना अनिवार्य है, नियम तोड़ने वालों को सीधे जेल भेजा जायेगा। साथ ही कहा कि अगर कोई पैसा वसूलता है तो आप सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर एसीपी सेंट्रल-1अब्दुल गफ्फार, एसीपी ट्रैफिक आसनसोल विश्वजीत साहा सहित विभिन्न टीजी के ओसी मौजूद थे।