छठ पूजा को लेकर दामोदर भूतनाथ एवं रिवरसाइड छठ घाट पर प्रशासन का सघन दौरा

तैयारियों का लिया गया जायजा
भूतनाथ छठ घाट का निरीक्षण करते सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार, डीएम एस पन्नोबलम, निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी
भूतनाथ छठ घाट का निरीक्षण करते सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार, डीएम एस पन्नोबलम, निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में दामोदर नदी स्थित ऐतिहासिक भूतनाथ छठ घाट एवं रिवरसाइड घाट का प्रशासनिक अधिकारियों ने सघन दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी और पेयजल की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बंगाल में सत्ता परिवर्त के बाद इस वर्ष छठ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए घाट की विशेष सफाई कराई जा रही है। दामोदर नदी में जलस्तर और घाट पर फिसलन वाली जगहों को चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग और बांस बल्ली लगाने का निर्देश दिया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अधिकारियों ने बताया कि छठ पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घाट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, सिविल डिफेंस और गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। रात के समय के लिए घाट पर हाई मास्ट लाइट और अस्थायी लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत, पार्किंग व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिकल कैंप लगाने का भी निर्देश दिया गया है। एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीम को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। इस निरीक्षण के दौरान पश्चिम बर्दवान के डीएम एस पन्नोबलम, एडीपीसी के सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार, आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा, सचिव अमित सेठ, एडीपीसी के डीसीपी वेस्ट सना अख्तर, डीसीपी ट्रैफिक अविनाश जधावड़‌, एसीपी हीरापुर मिहिर कुमार डे, हीरापुर थाना ओसी अखिलेश सिंह, बोरो -7 के इंजीनियर बापी सिंहा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News