
-->

आसनसोल : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ आसनसोल मंडल के आरपीएफ सीतारामपुर पोस्ट द्वारा चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को बरामद मोबाइल फोन सहित आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित जीआरपी को सौंप दिया गया है। वहीं आरपीएफ मधुपुर पोस्ट द्वारा चलती ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ आसनसोल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि इस कृत्य से यात्री सुरक्षा एवं रेल संपत्ति को खतरा उत्पन्न हुआ था। ऑपरेशन संरक्षा के माध्यम से ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन एवं यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये अभियुक्त को पकड़ा गया और उसके खिलाफ रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।