अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

12 बोतल हीरो इंडिया मेड शराब जब्त
अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Published on

बर्नपुर : हीरापुर थाना ने 12 बोतल हीरो इंडिया मेड शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सोना बाउरी है। वहीं हीरापुर थाना ने बंगाल एक्साइज एक्ट 46-ए के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हीरापुर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि बीयूसी ग्राउंड के पास कुछ लोग अवैध शराब बेच रहे हैं। इसके बाद हीरापुर थाना की पुलिस ने रात में अपनी मोबाइल ड्यूटी के दौरान देखा कि बीयूसी ग्राउंड सेल-आईएसपी क्वार्टर के पीछे अवैध शराब बेचा जा रहा है। उपरोक्त स्थान पर पहुंचते ही अभियुक्त व्यक्ति उस जगह पर लोगों के बीच शराब बेच रहा था। पुलिस वाहन को देखकर ग्राहक भाग गए। वहीं अभियुक्त भी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in