रेल सामग्री चोरी करने का अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की गई
रेल सामग्री चोरी करने का अभियुक्त गिरफ्तार
Published on

आसनसोल : ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत विशेष अभियान के दौरान आरपीएफ सीतारामपुर पोस्ट आसनसोल मंडल के सतर्क कर्मियों द्वारा चोरी की रेल सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन रेल सुरक्षा रेल संपत्ति की चोरी रोकने तथा रेलवे की परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आरपीएफ की एक विशेष पहल है। वहीं अभियुक्त को हिरासत में लेकर चोरी की गई रेल संपत्ति जब्त कर ली गई। अभियुक्त के विरुद्ध रेल अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in