

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स (एसीसी) ने आसनसोल शहर को अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर नगर निगम को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से नगर निगम के मेयर, चेयरमैन एवं सचिव को सूचित किया गया है कि आसनसोल के मुख्य फुटपाथ को व्यवस्थित कर हटन रोड, बस्तिन बाजार, पक्का बाजार एवं अन्य जगहों के अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाये। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभुनाथ झा ने कहा है कि हमलोग सुनते आ रहे थे कि मेयर बिधान उपाध्याय को आसनसोल का अतिक्रमण हटाना चाह रहे थे लेकिन तत्कालीन मंत्री मलय घटक के विरोध के कारण हटा नहीं पा रहे थे। वहीं अब उनसे अनुरोध है कि अब उनके काम में कोई मंत्री बाधा नहीं देगा। उनसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द आसनसोल शहर के अतिक्रमण को हटाया जाये कारण आसनसोल की जनता अतिक्रमण से परेशान है, अब इसमें देर हो बर्दाश्त नहीं करेगी।