आसनसोल स्टेशन पर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

आसनसोल स्टेशन पर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Published on: 
- आरपीएफ का लगातार अभियान जारी फोटो सूरज, सन्मार्ग संवाददाता आसनसोल : रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता मिली है। आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम धीरज कुमार है, जो बिहार जमुई का रहने वाला है। बता दें कि RPF पोस्ट आसनसोल (पश्चिम) के अधिकारी और स्टाफ PC/West के पर्यवेक्षण में स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। सर्कुलेटिंग एरिया के दक्षिणी छोर पर गति शक्ति की निर्माणाधीन इमारत के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मैरून रंग का पीठू बैग लेकर जाता दिखा। बैग भारी होने पर शक होने से उसे रोका गया। तलाशी में बैग से 10 बोतल शराब बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत 8070 रुपये है। RPF ने BNSS के तहत वीडियोग्राफी और गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर आरोपी को GRP थाना आसनसोल (दक्षिण) के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ BE Act की धारा 46A के तहत केस नंबर 416/2026 दर्ज किया गया है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in