एबीएमए कार्यालय में वजन एवं माप नवीनीकरण शिविर का आयोजन

125 दुकानदारों ने शिविर का उठाया लाभ
एबीएमए कार्यालय में वजन एवं माप नवीनीकरण शिविर का आयोजन
Published on

आसनसोल : आसनसोल घांटी गली स्थित आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन (एबीएमए) कार्यालय में मंगलवार सुबह वजन एवं माप नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह शिविर मेट्रोलॉजी विभाग द्वारा एबीएमए के सदस्यों एवं दुकानदारों के लिए लगाया गया था, जहां कहा गया कि यथाशीघ्र वजन एवं माप का नवीनीकरण करायें। मौके पर आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन के सचिव आनंद अग्रवाल ने कहा कि आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन, आसनसोल ज्वेलरी वेलफेयर एसोसिएशन और स्वर्ण शिल्पी समिति का इस शिविर में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में करीब 125 दुकानदारों ने इसका लाभ उठाया और 80 हजार से 1 लाख के बीच राजस्व सरकार को मिलेगा। आगे कहा कि हर वर्ष जनवरी - फरवरी महीने के बीच यह शिविर लगता है और दुकानदार इस शिविर का लाभ उठाते हैं। इस मौके पर आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मुकीम, कैशियर प्रभाष गुप्ता, शंकर गुप्ता, श्यामल चटर्जी, प्रदीप शर्मा, बिनोद गुप्ता, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in