SAIL-ISP में दो दिवसीय प्रिवेंटिव विजिलेंस ट्रेनिंग का आयोजन

29 अधिकारियों ने लिया हिस्सा
शपथ दिलाते सेल आईएसपी अधिकारी
शपथ दिलाते सेल आईएसपी अधिकारी
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल आईएसपी बर्नपुर के विजिलेंस विभाग के द्वारा दो दिवसीय प्रिवेंटिव विजिलेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक "समृद्धि के लिए ईमानदारी" थीम पर चल रहे विजिलेंस अवेयरनेस कैंपेन 2026 के तहत आयोजित किया गया था। गौरतलब है कि इस प्रोग्राम का उद्देश्य अलग-अलग फंक्शनल एरिया के अधिकारियों के बीच प्रिवेंटिव विजिलेंस प्रैक्टिस, कंप्लायंस मैकेनिज्म और संस्थागत ईमानदारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर मैनेजर (विजिलेंस) त्रंबक पट्टनायक के संबोधन से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में CGM (HR) एवं कार्यकारी ED (HR) जितेंद्र कुमार ने CGM (विजिलेंस) और ACVO की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने ईमानदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर दिया। इस इंटरैक्टिव ट्रेनिंग में विभिन्न विभागों के कुल 29 अधिकारियों ने भाग लिया। तकनीकी सत्रों में प्रिवेंटिव विजिलेंस फ्रेमवर्क, एबीएमएस , डेलीगेशन ऑफ पावर्स , सीडीए नियम, अनुशासनात्मक कार्यवाही और PCP-2024 जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सत्रों का संचालन डीजीएम (विजिलेंस) कमल सिंह तोमर, एजीएम(सी एंड आई टी) इंद्रनील रॉय, एजीएम(विजिलेंस) डी. संतोष कुमार, जीएम (विजिलेंस) अजय कुमार भास्कर और सीनियर मैनेजर त्रंबक पट्टनायक ने किया। कार्यक्रम में सिंडिकेट केस-स्टडी एक्सरसाइज भी कराई गई, जिसमें जीएम(प्रोजेक्ट्स) एनके शेट्टी ने मेंटर के रूप में व्यावहारिक जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन सीनियर मैनेजर (विजिलेंस) सुश्री अनुश्री और विजिलेंस इंस्पेक्टरों द्वारा किया गया। साथ ही प्रतिभागियों ने इसे संगठन में ईमानदारी और संस्थागत निष्ठा को मजबूत करने वाली पहल बताया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in