दुर्गापुर सागरभांगा में बनेगा स्टेडियम : विधायक

हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम बनाने के लिए सरकार की ओर से जमीन और राशि आवंटित की गई है।
निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक लखन घरुई
निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक लखन घरुई
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : सरकार बदलने के बाद राज्य के गांव-गांव में खेलकूद के स्तर और बुनियादी ढांचे में सुधार हो रहा है। दुर्गापुर के सागरभांगा में स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम बनाने के लिए जमीन और राशि का आवंटन किया गया है। रविवार को कांकसा के शोकना गांव में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक लखन घोरूई ने यह दावा किया।

रविवार को शोकना गांव में यूनाइटेड क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का विधायक ने फीता काटकर और फुटबॉल पर शॉट मारकर गोल करके औपचारिक उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि शोकना गांव में मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर परिवारों के लोग रहते हैं। गांव के युवाओं में खेलकूद के प्रति रुचि और उत्साह देखकर ही वे यहां पहुंचे हैं। राज्य में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद विकास के विभिन्न काम धीरे-धीरे शुरू हुए हैं। अब पूरे राज्य में खेलकूद के बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने की पहल की जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम बनाने के लिए सरकार की ओर से जमीन और राशि आवंटित की गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News