बेलगाम हाईवा ने राहगीर को कुचला

आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पथावरोध कर किया विरोध
बेलगाम हाईवा ने राहगीर को कुचला
Published on

आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाने के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के शीतला- मजोरी मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क पार करने के दौरान एक बेलगाम हाईवा ने एक स्थानीय राहगीर को कुचल दिय। इसके साथ ही भागने के फिराक में एक पिकअप वैन को भी टक्कर मार दिया। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर व्यापक संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि यहां हमेशा 2-3 दिनों के अंतराल पर सड़क हादसे में लोगों की मौत हो जाती है। जब तक अंडरपास अथवा फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का लिखित नहीं मिलेगा तब तक वे लोग सड़क जाम रखेगे।पुलिस के आश्वासन के बाद पथावरोध हटाया गया। मृतक का नाम विकास हलदार है। वह शीतला गांव का रहने वाला था। मृतक का भाई सुभाष हलदार ने कहा कि उसका भाई दिहाड़ी का काम कर वापस घर आ रहा था। सड़क पार करने के दौरान काफी तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ने उसे कुचल दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय मोहम्मद इमरान ने कहा कि बीते पांच सालों से यहां अंडरपास बनाने की मांग हो रही है। हर बार आश्वासन देकर मामले को दबा दिया जाता है। तीन दिन पहले शीतला की एक महिला की पैर पर गाड़ी चढ़ने के कारण पैर टूट गया। 12 दिन पहले यहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके पहले मजोरी गांव का 14 वर्षीय छात्र मदरसा से पढ़ाई कर वापस घर आने के दौरान उसे एक ट्रक ने कुचल दिया था। उन्होंने कहा कि जब से राष्ट्रीय राजमार्ग बना है यहां पर 2-3 दिनों के अंतराल पर सड़क दुर्घटना में लोगों की जान चली जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in