थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए लगाया गया विशेष शिविर

शिविर में 250 बच्चों ने कराया परीक्षण
थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए लगाया गया विशेष शिविर
Published on

आसनसोल/कुल्टी : आसनसोल के गुरु गोपी राम हॉस्पिटल में आज (रविवार) थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशाल एचएलए (ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन) टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस शिविर में 250 बच्चों का परीक्षण किया गया, जो इस बीमारी से लड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस कार्य का सफल आयोजन श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम द्वारा किया गया। शिविर को सफल बनाने में श्रीश्री बालाजी सुंदरकांड पाठ समिति, मां वैष्णो देवी समिति और मां ब्लड सेंटर एवं मारवाड़ी महिला समिति की सक्रिय उपस्थिति और उनका योगदान रहा। श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के संतोष भाई जी और मुख्य आयोजक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि नारायण हेल्थ बेंगलुरु से आए सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. सुनील भट्ट की उपस्थिति में बच्चों और उनके अभिभावकों को थैलेसीमिया के प्रबंधन और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे स्थायी उपचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर डॉ. सुनील भट्ट ने कहा कि समय पर सही जांच और जागरूकता से इस बीमारी के खिलाफ जंग जीती जा सकती है। आयोजकों ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य एचएलए मैचिंग के जरिए बच्चों के स्थायी इलाज की संभावनाओं को तलाशना है। शिविर के दौरान सभी संस्थाओं के सदस्यों ने नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर नरेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, पवन गुटगुटिया, कैलाश अग्रवाल, रोहित खेतान, दीपक तोदी, सुरेंद्र अग्रवाल, मधु डुमरेवाल, रेखा गाड़ीवान,आशा संतोरिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in