हथियारों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एक सात MM की पिस्तौल, एक मैगजीन व तीन कारतूस जब्त
साभार प्रतीक फोटो
साभार प्रतीक फोटो
Published on: 

मुर्शिदाबाद : पुलिस ने हथियारों के साथ एक तस्कर को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। तस्कर शुक्रवार शाम मुर्शिदाबाद पुलिस स्टेशन के तहत हुलासपुरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम तोहित शेख है। वह मुर्शिदाबाद पुलिस स्टेशन के उत्तर डांगापाड़ा इलाके का रहने वाला है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक सात MM की पिस्तौल, एक मैगजीन और तीन कारतूस जब्त किए गए हैं। शनिवार को गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस कस्टडी के लिए लालबाग अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया जहां जज ने उसे तीन दिनों की पुलिस कस्टडी का आदेश दिया। लालबाग अऩुमंडल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति लंबे समय से हथियारों के कारोबार में शामिल है। वह किसी को हथियार देने के लिए शुक्रवार शाम हुलासपुरा आया था। एक सूत्र से जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in