पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नाम पर बुदबुद में रैकेट ने बिछाया था जाल

पुलिस के खुलासे से लोगों के उड़े होश
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नाम पर बुदबुद में रैकेट ने बिछाया था जाल
Published on

दुर्गापुर : पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पूरी तैयारी के साथ सक्रिय हो गया था। ठग रुपये के बदले नौकरी दिलाने का वादा करके ही नहीं रुके। उन्होंने फर्जी परीक्षा भी आयोजित की, पर अपराधियों की इस तैयारी पर पुलिस ने पानी फेर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बुदबुद थाने की मदद से बर्दवान से 7 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हें रविवार को बर्दवान ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राज्य पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये लिए गए थे। आरोप है कि शनिवार को बुदबुद के देवशाला में कलमडांगा गांव के जंगल में एक परीक्षा आयोजित की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा। नौकरी चाहने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, लेकिन मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि अभियुक्त जंगल में फर्जी परीक्षा दिलवाने का कार्य कर रहे थे। मौके से दो छोटी चारपहिया गाड़ियां और पंचायत के पानी की टंकी जब्त की गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पंचायत ने क्या कहा

देवशाला पंचायत के उपप्रधान सोमनाथ चौधरी ने कहा कि शुक्रवार को उस इलाके में श्राद्ध के काम के लिए एक टैंकर किराए पर लिया गया था। इसे शनिवार को वापस करना था, लेकिन छुट्टियों के कारण वापस नहीं लाया जा सका। बताया गया है कि उस टैंकर के पर्दे के पीछे जांच चल रही थी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करके घटना में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा ने लगाया आरोप

भाजपा नेता कृष्ण दयाल कर्मकार ने इस मामले में सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे राज्य में भर्ती भ्रष्टाचार चरम पर है। देवशाला की घटना इसका ताजा उदाहरण है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in