

आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस लिगल सेल की ओर से शनिवार को आसनसोल अदालत के सामने SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद मंत्री मलय घटक ने कहा कि SIR के नाम पर पूरे पश्चिम बंगाल में जो किया गया है और जो अभी भी किया जा रहा है, वह कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में SIR के पहले चरण में 42 हजार नाम काट दिए गए थे, जिनमें से अधिकांश मृत, अन्य जगहों पर स्थानांतरित, डबल एंट्री या पता नहीं मिलने वाले वोटर थे। वहीं SIR शुरू होने से पहले भाजपा के बड़े नेताओं ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान हैं। आसनसोल उत्तर विधानसभा के 42 हजार हटाए गए नामों में एक भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं मिला, इससे साफ है कि चुनाव के मैदान में भाजपा कैसे सफलता हासिल करना चाहती है। उन्होंने बताया कि भाजपा लोगों को जाति और धर्म के नाम पर भ्रमित करके सफलता हासिल करना चाहती है, जिसे पश्चिम बंगाल और इस क्षेत्र की जनता को मिलकर रोकना होगा। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, तृणमूल कांग्रेस लिगल सेल के अध्यक्ष प्रणव दत्ता, अनूप मुखर्जी, अयजीत बनर्जी, पलाश बनर्जी, सौराज चटर्जी सहित तृणमूल लिगल सेल से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे।