SIR को लेकर तृणमूल के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

तृणमूल के सहायता शिविरों में लोगों को सहायता दी जा रही है
तृणमूल के पश्चिम मिदनापुर जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद तृणमूल विधायक सुजॉय हाजरा, अजीत माइती व अन्य
तृणमूल के पश्चिम मिदनापुर जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद तृणमूल विधायक सुजॉय हाजरा, अजीत माइती व अन्य
Published on

मिदनापुर : SIR को लेकर सोमवार को मिदनापुर स्थित तृणमूल के ज़िला कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस मौके पर राज्य के दो मंत्री शिउली साहा, श्रीकांत महतो, दोनों ज़िला अध्यक्ष अजीत माइती, सुजॉय हाज़रा, चेयरमैन दीनेन रॉय, ज़िला परिषद अध्यक्ष प्रतिभारानी माइती और ज़िले के विधायक मौजूद थे।
     संवाददाता सम्मेलन में विधायक सुजॉय हाजरा और अजीत माइती ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर के काम के लिए बीएलओ पर जल्दबाजी में दबाव बना रहा है। उन्होने कहा कि प्रवासी मज़दूरों समेत कई लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। तृणमूल के सहायता शिविरों में लोगों को सहायता दी जा रही है। जो लोग फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, उनसे भरवाया जा रहा है और भाजपा नेता एक के बाद एक बीएलओ के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इससे काम में बाधा आ रही है। जो बीएलओ काम कर रहे हैं, वे घबरा रहे हैं। अजीत माइती ने आरोप लगाया कि उन्हें डर है कि बिहार चुनाव के बाद वहाँ से बहुत से लोग यहाँ आएँगे। भाजपा उनसे ऑनलाइन फॉर्म भरवाने की कोशिश करेगी। उन्होंने इसकी शिकायत ज़िला निर्वाचन अधिकारी से भी की है। बीएलओ तय समय सीमा में बहुत से लोगों तक फॉर्म पहुँचाने का काम पूरा नहीं कर पाएँगे। इसलिए उन्होंने समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in