विजया दशमी पर बर्नपुर में श्रमिक एकता का संकल्प

BMS का भव्य स्वागत
विजया दशमी पर बर्नपुर में श्रमिक एकता का संकल्प
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : विजया सम्मेलन के उल्लास के बीच बर्नपुर में श्रमिक एकता का नया संकल्प देखने को मिला। शनिवार दोपहर पब्लिक हेल्थ विभाग के संविदा कर्मियों ने विजया दशमी मिलन समारोह और भारतीय मजदूर संघ (BMS) बर्नपुर के स्वागत में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक संविदा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मियों ने BMS पर भरोसा जताते हुए अपनी लंबित मांगें रखीं। BMS ने आश्वस्त किया कि नए वेतन प्रावधानों का क्रियान्वयन, बकाया भुगतान, न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र, ESI-PF, PPE और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा - संविदा श्रमिक किसी कंपनी की नींव हैं, उनके बिना उत्पादन अधूरा है। संगठन संवाद से समाधान की कोशिश करेगा, लेकिन अधिकारों की अनदेखी पर लोकतांत्रिक संघर्ष भी जारी रहेगा। इस मौके पर BMS की ओर से अजय कुमार सिंह (अध्यक्ष, BIKS), महेश बनर्जी (अध्यक्ष, BTMS), संजीत प्रसाद (महासचिव, BTMS), अमित सिंह, अशोक सिंह, सतीश कुमार सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं कर्मियों की ओर से दीपक घासी, राजू सेन, सुब्रत दास, बिजय बाल्मीकि, पूर्णिमा देवी हेला समेत बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News