

बर्नपुर : ग्रीन बर्नपुर क्लीन बर्नपुर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा हीरापुर काली मंदिर एमसीटी पल्ली में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि ग्रीन बर्नपुर क्लीन बर्नपुर फाउंडेशन सोसाइटी ने पूरे बर्नपुर शहर में पौधा लगाकर शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। मौके पर मौजूद सभी अतिथियों ने अपने भाषण में कहा कि एक पौधा लगाने से जब वह बड़ा हो जाता है तो अपने पूरे जीवन चक्र में औसतन हर दिन लगभग 3 से 4 लोगों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन पैदा करता है। इसके अलावा, यह आसपास के तापमान को कम करके तथा जहरीली गैसों को सोखकर अनगिनत लोगों को बीमारियों से बचाता है। वहीं कार्यक्रम के दौरान कुल 25 पौधा लगाये गये। इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य पवन सिंह, भाजपा लीगल सेल जयंत गोस्वामी, बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के महासचिव संजीत बनर्जी, कैप्टन अनुपम बनर्जी, ग्रीन बर्नपुर क्लीन बर्नपुर फाउंडेशन सोसाइटी के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेशकांत वाजपेयी, सचिव पवन कुमार जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।