हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

एक पिस्तौल और एक राउंड गोली बरामद
पुलिस की गिरफ्त में हथियार तस्कर
पुलिस की गिरफ्त में हथियार तस्कर
Published on: 

मुर्शिदाबाद : भगवानगोला थाने की पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। हथियार तस्कर को बुधवार रात भगवानगोला थाने के देवीपुर मोड़ से सटे इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दिलीप मंडल है। वह लालगोला थाने के कानापाड़ा आशारीदह का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक राउंड गोली बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार को लालबाग अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया और सात दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी गई। भगवानगोला SDPO बिमान हलदर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार शख्स ने बताया कि वह लंबे समय से हथियारों के धंधे में शामिल रहा है। जब्त हथियार किसी को देने के लिए भगवानगोला लाया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की पूछताछ के लिए कस्टडी में ले लिया गया है। भगवानगोला पुलिस ने बताया कि सूत्रों से पहले ही जानकारी मिली थी कि उस शाम देवीपुर इलाके में हथियारों का लेन-देन होगा। इसके बाद दोपहर से इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई थी। रात करीब 10 बजे एक आदमी को देवीपुर मोड़ इलाके में संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया। वहीं जब उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसकी बातों में असंगता देखी गयी। उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, तो उसकी कमर से एक देसी पिस्तौल बरामद हुईं जिसमें एक राउंड गोली थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in