फेरो एलाय प्लांट से रॉ मैटेरियल्स चुराकर बेचने वाला गिरफ्तार       

प्लांट का पूर्व स्टोर कीपर है अभियुक्त 
फेरो एलाय प्लांट से रॉ मैटेरियल्स चुराकर बेचने वाला गिरफ्तार       
Published on

अंडाल : फरीदपुर थाना की पुलिस ने एक प्राइवेट फेरो एलाय कारखाना से रॉ मैटेरियल्स चुराकर बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम अमजद खान है। वह झारखंड राज्य के कोडरमा जिला व थाना अंतर्गत जलवाबाद इलाके का रहने वाला है। सोमवार को उसे दुर्गापुर अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते 6 सितंबर को अंडाल के उखड़ा निवासी मोहम्मद शाहिद रजा खान ने फरीदपुर थाना में अभियुक्त अमजद खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि फरीदपुर के सरपी मौजा में उनका एक फेरो एलाय प्लांट है। वह उस प्लांट के डायरेक्टर हैं। अभियुक्त अमजद खान उनके प्लांट में स्टोर कीपर के रूप में बीते करीब 6 वर्षों से काम करता था। स्टोर में फेरो एलाय उत्पादन में उपयोग में लाये जाने वाले फेरो मेगनीज, सिलिकॉन मेगनीज, फेरो सिलिकॉन, फेरो क्रोम, कोक जैसे रॉ मैटेरियल्स स्टॉक किया जाता है। अप्रैल 2023 में उन्होंने (शाहिद) देखा कि बिना उपयोग में लाये स्टोर से रॉ मैटेरियल्स घट रहा है। वहीं जब उन्होंने अभियुक्त से रॉ मैटेरियल्स के स्टॉक का ब्यौरा एक-दो दिन में देने को कहा तो वह (अभियुक्त) बिना किसी को कोई जानकारी दिए प्लांट से चला गया। वहीं जब सीसीटीवी खंगाला गया तो उसकी पोल खुल गई। वह स्टोर से माल चुराकर दूसरे को बेच दे रहा था। आरोप है कि अभियुक्त ने करीब 6 से 7 लाख रुपये का रॉ मैटेरियल्स चुराकर बेच दिया था। 

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in