मनरेगा योजना का नाम बदलने के खिलाफ एसडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

गांधी प्रतिमा के पास एक विरोध सभा का आयोजन
मनरेगा योजना का नाम बदलने के खिलाफ एसडीओ को सौंपा गया ज्ञापन
Published on

आसनसोल : आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से एसडीओ कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है कि आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस ने मनरेगा योजना के नाम बदलने के विरोध में आसनसोल कोर्ट के सामने गांधी प्रतिमा के पास एक विरोध सभा कर सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पश्चिम बर्दवान जिला असंगठित कर्मचारी और श्रमिक कांग्रेस के चेयरमैन शाह आलम खान ने कहा कि महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर कांग्रेस की तरफ से पूरे देश में एसडीओ कार्यालय को ज्ञापन सोपा जा रहा है और इसके जरिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी के नाम से शुरू की गई मनरेगा परियोजना का नाम परिवर्तित करने का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से कांग्रेस सरकार द्वारा मनरेगा परियोजना शुरू की गई थी लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इसका नाम परिवर्तित किया गया है। इतना ही नहीं पहले जहां मनरेगा परियोजना में केंद्र सरकार को 90% और राज्य सरकारों को 10% आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था अब यह समीकरण 60 % और 40% हो गया है। वहीं एक तरफ जहां बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों को मनरेगा के तहत दिए जाने वाली राशि का भुगतान केंद्र की भाजपा सरकार नहीं कर रही है और दूसरी तरफ राज्य सरकारों पर 40% आर्थिक बोझ चढ़ा देना कहीं से भी उचित नहीं है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रसेनजीत पुईतंडी, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीलता बनर्जी, पार्षद एसएम मुस्तफा, फिरोज खान, राजेश दत्ता, राजेश्वर शर्मा, कंचन दे, जीशान अंसारी, दीपमाला पॉल, मफजिबीन खातून, वाजिद हुसैन सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in