एमरल्ड हाइट्स प्रोजेक्ट को लेकर किया गया बैठक

लोगों की सभी तरह की सुविधा के लिए आ रहा एमरल्ड हाइट्स प्रोजेक्ट
संवाददाता को संबोधित करते प्रोजेक्ट के डायरेक्ट मुकेश तोदी
संवाददाता को संबोधित करते प्रोजेक्ट के डायरेक्ट मुकेश तोदी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल: आसनसोल के वेस्ट अपकार गार्डन में बन रहे आवासीय प्रोजेक्ट एमरल्ड हाइट्स को लेकर आसनसोल प्रमोटर्स एलएलपी के द्वारा एक बैठक की गई। गौरतलब है कि सही घर, सही लोकेशन और बेहतर जीवनशैली को लेकर संवाददता को बताया गया कि एक अच्छे घर की पहचान क्या है? उसका आकार, आधुनिक सुविधाएं या फिर यह कि आपकी रोजमर्रा की जरूरतें कैसे एमरल्ड हाइट्स पूरा करेगी। मौके पर आसनसोल प्रमोटर्स एलएलपी के डायरेक्टर मुकेश तोदी ने कहा कि एमरल्ड हाइट्स में 2, 3 और 4 BHK आवास उपलब्ध होंगे। यह G+5 सिंगल-टावर प्रोजेक्ट है, जिसमें 31 आवासीय अपार्टमेंट और 5 कमर्शियल स्पेस शामिल हैं। साथ ही यहां हर उम्र और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध होंगी। प्रोजेक्ट के फरवरी 2028 तक पूरा होने की योजना है। इस प्रोजेक्ट में आसनसोल प्रमोटर्स एलएलपी के डायरेक्ट दीपक तोदी, प्रदीप देबूका, राजेश पसारी, अमित डिंडवानिया एवं ट्रेजरॉक प्रॉपर्टी कंपनी के प्रशांत चतुर्वेदी इस प्रोजेक्ट में साझेदारी है। इस मौके पर सिद्धार्थ तोदी, विपुल पसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in