शिवरात्रि को लेकर हीरापुर थाना में की गई बैठक

पुलिस करेगी विशेष निगरानी
शिवरात्रि को लेकर हीरापुर थाना में की गई बैठक
Published on

बर्नपुर : शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर हीरापुर थाना ने थाना परिसर स्थित कम्युनिटी हॉल में विभिन्न वार्ड के पार्षद एवं आयोजकों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। गौरतलब है कि बैठक में शिवरात्रि शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो एवं भक्तों को सुगम तरीके से पूजा, दर्शन प्रदान करने के साथ किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े को लेकर चर्चा की गयी। मौके पर एसीपी मिहिर कुमार डे ने कहा कि शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ हो जाती है। इसके लिए पुलिस की तरफ से सभी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मंदिर परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हों और भक्तों को एक सुरक्षित और सुखद अनुभव मिले। वहीं सीआई अशोक सिन्हा महापात्रा ने मौजूद लोगों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और किसी भी समस्या की तुरंत सूचना पुलिस को दें। वहीं हीरापुर थाना के प्रभारी सौमेन बनर्जी ने कहा कि शिवरात्रि पर्व के दौरान शिवालय पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौजूद सभी लोगों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। इस मौके पर हीरापुर थाना के एसआई जयंता दुले, अंजन मंडल, एएसआई मोहम्मद शमीम, समाजसेवी प्रबीर धर, आसनसोल साउथ ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, यूथ अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन, पार्षद गुरमित सिंह, कहकशां रियाज, सोना गुप्ता, पूजा आयोजकों में ओम प्रकाश सिंह, शशिभूषण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in