पशु ले जाते वाहन को रोकने से जमकर हुआ हंगामा

तीन दिनों से रखी जा रही थी नजर
पशु ले जाते वाहन को रोकने से जमकर हुआ हंगामा
Published on

बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के भारती भवन मोड़ एवं बर्नपुर बॉयज स्कूल के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं गौ रक्षक कमेटी द्वारा पशु ले जाते वाहन को रोकने से मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पशुओं को ईस्माइल इलाके के किसी मुक्तार नामक व्यापारी को सप्लाई करना था। हीरापुर थाना की पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर आकर गाड़ी को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया। वहीं मंगलवार सुबह गौ रक्षक कमेटी द्वारा हीरापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव बनर्जी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि डिहिका गांव एवं अन्य जगहों से टनल गेट होते हुये आसनसोल में पशुओं की तस्करी की जा रही है। इसके बाद विश्व हिंदु परिषद, गौ रक्षक कमेटी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार सुबह 3 बजे से टनल गेट से लेकर भारती भवन तक छिपकर इंतजार करना शुरू किया। वहीं जैसे ही करीब 6 बजे गाड़ी गुजरी, उसका पीछा किया गया। वहीं रोकने से वह और तेजी से भागने लगा और बाइक को ध्क्का मार दिया, जिससे वे गिर गये। इसके बाद बर्नपुर बॉयज स्कूल के पास उसकी गाड़ी को घेर लिया गया। ड्राइवर के पास ना कोई लाइसेंस था और न कोई रशीद। वहीं गौ रक्षक कमेटी के बिपुल शास्त्री ने कहा कि पशु तस्करी बर्नपुर के साथ पूरे शहर में बंद होनी चाहिए नहीं तो इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा के ओबीसी मोर्चा कन्वेनर सोमू भंडारी सहित व्यापक संख्या में विश्व हिंदू परिषद के लोग मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in