पोलो ग्राउंड में आयोजित हुई कबड्डी की रेफरी परीक्षा

स्टेट लेवल के खिलाड़ियों ने दी परीक्षा
पोलो ग्राउंड में आयोजित हुई कबड्डी की रेफरी परीक्षा
Published on

आसनसोल : आसनसोल गर्ल्स कबड्डी एकेडमी द्वारा पोलो ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में रेफरी बनने की परीक्षा ली गयी। गौरतलब है कि स्टेट कबड्डी ऑफिशियल एग्जामिनेशन लिया गया, जहां कबड्डी खेल के कई खिलाड़ियों ने रेफरी बनने के लिए परीक्षा दी। मौके पर आसनसोल गर्ल्स कबड्डी एकेडमी के अधिकारी ने बताया कि जो यह एग्जाम पास करेगा, वह स्टेट लेवल पर कबड्डी का रेफरी बनेगा। इसके लिए कुछ प्रोसेस है, साथ ही कैंडिडेट को कबड्डी का पुराना प्लेयर होना जरूरी है और पश्चिम बंगाल में कबड्डी के विकास के लिए लगातार अपनी सेवा दे रहा हो। इस मौके पर आसनसोल गर्ल्स कबड्डी एकेडमी के प्रेसिडेंट शेखर कुंडू, वाइस प्रेसिडेंट संजय यादव, शिवनाथ वर्मा, सचिव अर्पिता दत्ता, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुनील ठाकुर, अन्य सदस्यों में धर्मवीर साव, माला सिंह, मल्लिका मुखर्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in