आसनसोल में अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

लाभार्थी महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा में शामिल लाभार्थी महिलाओं के साथ विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी व अन्य
अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा में शामिल लाभार्थी महिलाओं के साथ विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी व अन्य
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल में निकाली गई अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा के दौरान आनंद और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यात्रा के दौरान लाभार्थी महिलाओं के चेहरे पर जो हंसी और खुशी दिखी, उसने सबका दिल जीत लिया। गौरतलब है कि महिलाओं ने हाथ में अन्नपूर्णा भंडार का कलश लेकर अपनी खुशी जाहिर की। मौके पर मौजूद आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सम्मान और आशा का नया संदेश देना है। अन्नपूर्णा योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ मिला है, जिससे उनके परिवारों में आर्थिक स्थिरता आई है। साथ ही लाभार्थियों ने परियोजना के लिए आभार जताते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धन्यवाद दिया। महिलाओं ने कहा कि इस योजना से उन्हें न सिर्फ आर्थिक मदद मिली है, बल्कि समाज में सम्मान के साथ जीने की प्रेरणा भी मिली है। यात्रा के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर कहा कि यह पहल उनके लिए स्वाभिमान और स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in