शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

आसनसोल में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
शहीदों को सलामी देते सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार
शहीदों को सलामी देते सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल पुलिस कमिश्नरेट में भी बुधवार (21अक्टूबर) को पुलिस स्मृति दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। आसनसोल पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को नमन किया गया। समारोह की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर की गई। इसके बाद शहीद जवानों के नाम पढ़े गए और उनके सम्मान में पुलिस बल द्वारा शोक सलामी दी गई। उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार ने कहा कि वीरों की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका साहस, त्याग और बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इस भावुक समारोह में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी हेडक्वार्टर केजी मीणा, डीसी वेस्ट सना अख्तर, डीसी सेंट्रल ध्रुव दास सहित कई आला अधिकारी, थानों के प्रभारी, जवान और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in