गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर पानागढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा

गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर पानागढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा
Published on

दुर्गापुर : सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देवजी के 556वें प्रकाश पर्व (जयंती) के शुभ अवसर पर रविवार को पानागढ़ बाजार में एक भव्य शोभायात्रा (प्रभात फेरी) निकाली गई। शोभायात्रा गुरुद्वारा से शुरू हुई। यह पानागढ़ बाजार के प्रयागपुर मोड़ और रंडीहा से होकर गुजरी। वापस गुरुद्वारा में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पानागढ़ में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया था। इसके अलावा पूरे पानागढ़ बाजार में पुलिस की कड़ी निगरानी थी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। शोभायात्रा के समापन के बाद गुरुद्वारा में लंगर (सामुदायिक रसोई) का आयोजन किया गया। विभिन्न धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर गुरु नानकदेवजी का प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में विभिन्न धर्मों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना। प्रबंधक कमेटी ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद बुधवार को गुरु पर्व का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in