

आसनसोल : आसनसोल पद्दोतालाब के पास स्थित श्रीश्री जागृति मां काली मंदिर के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बता दें कि कलश यात्रा पद्दोतालाब काली मंदिर शुरू होते हुए राहा लेन, जीटी रोड, हटन रोड, एनएस रोड होते हुये मंदिर प्रागंण में आकर सम्पन्न हुई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित होकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। कलश यात्रा के पाश्चात्य विधिवत तरीके से पूजा प्रारंभ की गयी। आयोजकों ने बताया कि श्रीश्री जागृति मां काली मंदिर के 14वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूजा उपरांत भजन संध्या एवं जगराता एवं पूजा उपरांत भंडारा का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन अमरनाथ चटर्जी, संस्था के अध्यक्ष अजय सोनकर, सचिव दीपक भगत, शिव प्रसाद वर्मन, मनोज ठाकुर, ढिल्लु भगत, मुकुल साव, वीरेन्द्र सोनकर, पिंटू भगत, अज्जू साव, सोमू साव, रंजीत यादव, अजीत साव, कुलदीप शर्मा, मिठ् वर्मा, कृष्णा वर्मा, राहुल वर्मा, सोनू चौहान, पुनीत वर्मा, वीरु वाल्मीकि, विकास पासवान, विक्की दास, चंदन धीवर, श्रीकांत कुशवाहा, श्रवण साव सहित अन्य लोग मौजूद थे।