बर्नपुर रिवर साइड स्कूल में संस्कृति का भव्य संगम

200 बच्चों को पुरस्कार वितरण एवं प्रमाणपत्र दिया गया
बर्नपुर रिवर साइड स्कूल में संस्कृति का भव्य संगम
Published on

आसनसोल : बर्नपुर रिवर साइड स्कूल आसनसोल में वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत भाषण व दीप प्रज्ज्वलन से की गई। मुख्य अतिथियों के स्वागत के लिए स्कूल के डायरेक्टर सुशील कुमार सिन्हा, स्कूल के सचिव एसके मागो और स्कूल की प्रधानाध्यापिका झूमा गायेन एवं स्कुल के शिक्षक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि मंत्री मलय घटक ने विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सुंदर माध्यम होते हैं। वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति प्रस्तुतियां दी, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल के डायरेक्टर सुशील कुमार सिन्हा, विद्यालय के सचिव एसके मागो वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए 200 बच्चों को पुरस्कार वितरण एवं प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर एडीएम नीतू शुक्ला, एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in