दुर्गा पूजा की खरीदारी करते समय बाजार की भीड़ में खोई बच्ची

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये बच्ची को खोजा
दुर्गा पूजा की खरीदारी करते समय बाजार की भीड़ में खोई बच्ची
Published on

आसनसोल : आसनसोल में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और लोग पूजा की खरीददारी के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। वहीं देखा जाता है कि अक्सर लोगों एवं अपने माता पिता से सुना जाता है कि बाजार की भीड़ में बच्चे खो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला आसनसोल बाजार में देखने को मिला है। बाकुंडा जिले के कोतुलपुर की रहने वाले तरुण दुले अपनी पत्नी सुपर्णा दुले और बच्चे के साथ दुर्गा पूजा की खरीदारी करने आसनसोल बाजार आये थे। बाजार में खरीदारी करते समय अचानक उनकी बच्ची भीड़ में खो गई। भीड़ इतनी थी कि उनकी बच्ची तुहीना दूले का हाथ छूट गया। इसके बाद उनके द्वारा बच्ची को ढूंढ़ा गया लेकिन वह नहीं मिली। वहीं स्थानीय दुकानदार द्वारा थाना में शिकायत दर्ज करने को कहा गया। तरुण दुले ने साउथ थाना में जाकर बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आसनसोल साउथ ट्रैफिक ने तत्परता दिखाते हुए आसनसोल बाजार में बच्ची की तलाश शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में बच्ची को ढूंढ निकाला। बच्ची को आसनसोल साउथ ट्रैफिक में लाया गया सत्यापन के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

ट्रैफिक ओसी ने खरीददारों को दिया संदेश

आसनसोल साउथ ट्रैफिक के ओसी संजय मंडल ने बताया कि पूजा के बाजार में बच्चा खो जाने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए और बाजार में घोषणा करानी चाहिए, ताकि जल्द से जल्द बच्चे को उसके परिवार से मिलाया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि खोए हुए बच्चे की सूचना तुरंत अपने आसपास के किसी भी पुलिस अधिकारी को दें और बच्चे की तस्वीर और किसी भी अन्य जानकारी जैसे नाम, रंग या कपड़े जो उसने पहने हैं, साझा करें।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in