उपभोक्ता ने सड़क पर खाली गैस सिलेंडर रखकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान जीटी रोड हुआ जाम/पुलिस ने भीड़ को किया नियंत्रित
उपभोक्ता ने सड़क पर खाली गैस सिलेंडर रखकर किया प्रदर्शन
Published on

आसनसोल : एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम लोगों ने एलआईसी मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि बुधवार दोपहर आसनसोल साउथ पीपी क्षेत्र के एलआईसी मोड़ के पास जीटी रोड पर ग्राहकों ने खाली गैस सिलेंडर लेकर सड़क जाम कर दिया। वहीं इस प्रदर्शन से जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया और जाम हटवाया।

उपभोक्ता ने लगाया गंभीर आरोप

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुये कहा कि गैस बुकिंग करने के बाद मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज तो आ जाता है, पर घर तक सिलेंडर नहीं पहुंचता है। कई दिनों से परेशान उपभोक्ताओं ने थक हारकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू किया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं कहा कि पिछले कुछ दिनों से गैस डिलीवरी में लगातार देरी हो रही है। आगे कहा कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in