बेलदा में गैराज में खड़ी कार में लगी आग

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया
बेलदा में घर के गैराज में रखी कार आग में जलकर हुई भस्मीभूत
बेलदा में घर के गैराज में रखी कार आग में जलकर हुई भस्मीभूत
Published on

खड़गपुर : घर के गैराज में खड़ी एक कार में आग लग गई। यह हादसा रविवार रात पश्चिम मिदनापुर जिले के अंर्तगत आने वाले बेलदा के छोटामतकटपुर इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने उस इलाके में एक घर के गैराज से धुआं निकलते देखा। मौके पर पहुँचने पर उन्होंने गैराज में एक कार को जलते हुए देखा। सूचना मिलने के बाद बेलदा थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुँचने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
      पुलिस सूत्रों से घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बेलदा के छोटामतकटपुर इलाके में रहने वाले कानू दे के गैराज के अंदर खड़ी कार में अचानक अचानक आग लग गई। स्थानीय लोग इसे देखने दौड़े। उनकी चीखें सुनकर घर के लोग बाहर आ गए। सभी ने आग बुझाने का काम शुरु किया और स्थानीय बेलदा थाने की पुलिस के साथ साथ फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पता चला है कि आग में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गैराज के बगल में मनोरंजन पात्रा नाम के एक व्यापारी का साड़ी का गोदाम था। स्थानीय निवासियों का मानना है कि अगर आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन कार में आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। बेलदा थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in