बीरभूम के नानूर में फिर से 1 बाल्टी बम बरामद

पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बीरभूम के नानूर में फिर से 1 बाल्टी बम बरामद
Published on: 

बीरभूम : जिला के नानूर में फिर से बम बरामद हुए हैं। तालाब किनारे एक घर के पीछे झाड़ियों से एक बाल्टी ताजा बम बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल शाम नानूर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नानूर के सांवता गांव के कुलूपुकुर पाड़ (तालाब किनारे) स्थित एक घर के पीछे की झाड़ियों से ताजा बमों से भरी एक बाल्टी बरामद की। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि इसमें लगभग 15 ताजा बम हैं। किसने और किस उद्देश्य से इन बमों को जमा किया था, नानूर थाने की पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बमों को निष्क्रिय करने के लिए सीआईडी (CID) बम स्क्वॉड को सूचना दी गई है। इस घटना से इलाके में भारी सनसनी फैल गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News